Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

पहचान हो चुकी है मारे गए पहलगाम के तीनों आतंकी; अमित शाह ने सदन में बताया ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में बताया कि पहलगाम हमले के पीछे शामिल तीनों आतंकियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें मार गिराया गया है।…

Jul 30, 2025
3 min read
पहचान हो चुकी है मारे गए पहलगाम के तीनों आतंकी; अमित शाह ने सदन में बताया ।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में बताया कि पहलगाम हमले के पीछे शामिल तीनों आतंकियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत अंजाम दी गई, जिसमें भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्सा लिया।
अमित शाह ने सदन को बताया कि सुरक्षा बलों की सटीक कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति “जीरो टॉलरेंस” पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने और विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है।
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था, जिसमें सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया। इस हमले के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया था, जो ‘ऑपरेशन महादेव’ के नाम से जाना गया।गृह मंत्री ने साफ किया कि सरकार हर आतंकी गतिविधि का मुँहतोड़ जवाब देगी और आतंकवादियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में जानकारी दी है कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकी मार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन महादेव के दौरान भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीनों आतंकियों को मार गिराया। अमित शाह ने बताया कि तीनों आतंकी सुलेमान अफगान और जिबरान को कल के अभियान के दौरान मारा गया। अमित शाह ने बताया कि जिन लोगों ने इन आतंकियों को खाना सप्लाई किया था, उन्हें पहले से हिरासत में रखा गया था। इन आतंकियों की बॉडी श्रीनगर लाए जाने के बाद हिरासत में रखे गए लोगों ने यह पुष्टि की है कि यही आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे।

लश्कर के आतंकी थे तीनों
अमित शाह ने सदन में चर्चा करते हुए बताया कि सुलेमान उर्फ फैजल और अफगान लश्कर-ए-तैयबा का एक कैटेगरी का कमांडर था। इसके अलावा जिबरान भी एक कैटेगरी का आतंकी था। उन्होंने कहा कि इस तरह बैसरन घाटी में मासूमों को मारने वाले तीनों आतंकियों को खत्म कर दिया गया। इसके बाद गृहमंत्री ने यह भी बताया कि तीनों आतंकियों की पहचान किस तरह से की गई। अमित शाह ने बताया कि एनआईए ने इन आतंकियों को पनाह देने वालों को पहले ही गिरफ्तार कर रखा था। इसके अलावा इन्हें खाना देने वालों को भी हिरासत में रखा गया था।

जांच के बाद हुई पुष्टि
शाह ने बताया कि तीनों आतंकियों की लाश श्रीनगर पहुंचने के बाद इन सभी ने उनकी पहचान की। इसके अलावा हमने आतंकी हमले की एफएसएल रिपोर्ट भी तैयार करा रखी थी। आतंकियों के मारे जाने के बाद उनकी राइफल से निकले खोखे इस एफएसएल रिपोर्ट से मैच करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि चंडीगढ़ में हुई जांच के बाद हो चुकी है।
आगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से ऐसा सबक सिखाया गया है कि लंबे समय तक कोई ऐसी वारदात को अंजाम देने की हिम्मत नहीं करेगा।

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट

हरसिद्धी चौकातून जिल्हाधिकारी कार्यालयाकडे पायी मोर्चा, बॅरिकेडिंग अडवून कामगारांचा निषेध

The Media Times.Live News Desk
‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले
भारत • Sep 29, 2026

‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले

भूक्य यशवंतने 3,841 मीटर उंच सरामती पर्वतावर तिरंगा फडकावला आणि आतापर्यंत 11 राज्यांतील सर्वोच्च शिखरांवर राष्ट्रध्वज नेला.

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू

हवामानात सुधारणा झाल्यानंतर, उच्च हिमालयीन भागात बचाव कार्य पुन्हा सुरू करण्यात आले आणि आणखी 16 गिर्यारोहक आणि पोर्टर्सना सुरक्षितपणे बाहेर काढण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube