Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पुलिस से बचने को भाग रहे शराब तस्करों की कार ने जेडीयू नेता को रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत, दो गिरफ्तार

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना/ सुपौल, 21 मई : सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-106 नई बाजार रतनपुर में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में जदयू नेता एवं किराना…

May 21, 2026
2 min read
पुलिस से बचने को भाग रहे शराब तस्करों की कार ने जेडीयू नेता को रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत, दो गिरफ्तार

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना/ सुपौल, 21 मई : सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-106 नई बाजार रतनपुर में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में जदयू नेता एवं किराना व्यवसायी मनोज कुमार की मौत हो गई। शराब तस्करों की तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस नेपाल से लाई जा रही अवैध शराब की खेप का पीछा कर रही थी। इसी दौरान तस्करों की HR-26BX 6782 नंबर की होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पहले एक ट्रैक्टर से टकराई और फिर सड़क किनारे जा रहे मनोज कुमार को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का अगला चक्का टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक मनोज कुमार अपनी पोती को स्कूल छोड़कर रतनपुरा चौक स्थित किराना दुकान खोलने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ हालत में उन्हें तुरंत रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक की पत्नी पुष्पा कुमारी रतनपुर वार्ड-5 में आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं। मनोज कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इलाके में भी शोक और आक्रोश का माहौल है।

इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब लेकर भाग रहे दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार तस्करों के पास से 1050 बोतल नेपाल ब्रांड की देसी शराब बरामद की गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शराब की खेप नेपाल के लाही क्षेत्र से लाई जा रही थी और सिमराही में इसकी डिलीवरी की योजना थी।

घटना को लेकर रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले में पुलिस जांच कर रही है तथा फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube