Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया और ऐतिहासिक राजदंड ‘सेंगोल’ को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के समीप स्थापित किया।

नए संसद भवन में रखा जाने वाले सेंगोल की कहानी वास्तव में भारत की आजादी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से जु़ड़ी हुई है। वर्ष 1947 में…

May 29, 2023
3 min read
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया और ऐतिहासिक राजदंड ‘सेंगोल’ को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के समीप स्थापित किया।

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

नए संसद भवन में रखा जाने वाले सेंगोल की कहानी वास्तव में भारत की आजादी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से जु़ड़ी हुई है। वर्ष 1947 में जब भारत को आजादी दी जा रही थी जो उस समय ब्रिटेन द्वारा भारतीय नेताओं को सत्ता के हस्तांतरण के रुप में एक राजदंड (Sengol) तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू को दिया गया। यह चोल वंश के समय का माना जाता है। बाद में इसे प्रयागराज म्यूजियम में रख दिया गया। अब पीएम मोदी ने इसे एक बार फिर संसद में स्पीकर की बेंच के पास स्थापित करने का निर्णय किया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को खास जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्पीकर की कुर्सी के पास राजदंड सेंगोल को रखा जाएगा। सेंगोल को म्यूजियम में रखना ठीक नहीं है। सेंगोल का ना सिर्फ देश की आजादी से खास रिश्ता है, बल्कि इसका रिश्ता चोल साम्राज्य से रहा है। चोल साम्राज्य 100 एडी से लेकर 250 एडी और बाद में 700 एडी से लेकर 950 एडी तक दक्षिण भारत के एक बड़े हिस्से पर राज किया। राजेंद्र चोल और राजराज चोल मशहूर शासक रहे हैं। चोल साम्राज्य(Sengol Chola dynasty) में परंपरा रही है कि जब सत्ता का हस्तांतरण होता था संगोल उत्तराधिकारी को दिया जाता और इस तरह से सत्ता हस्तांरण की प्रक्रिया को पूर्ण होती थी।

यह सेंगोल हमें याद दिलाता रहेगा कि हमें कर्तव्य पथ पर चलना है और जनता के प्रति जवाबदेह रहना है।

नए संसद भवन के उद्घाटन की पूर्व संध्या पर शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अधीम (पुजारियों) ने पवित्र राजदंड, सेनगोल सौंप दिया। अधिनाम ने पीएम मोदी को एक विशेष उपहार भी भेंट किया। पीएम मोदी ने अपने आवास पर आज राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ान भरने वाले अधीमों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भी उनका आशीर्वाद मांगा।

इससे पहले दिन में, धर्मपुरम और तिरुवदुथुरै के अधिनम राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन में ऐतिहासिक और पवित्र सेंगोल की स्थापना करेंगे। उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए 21 अधीम पहले चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। धर्मपुरम अधीनम , पलानी अधीनम, विरुधचलम अधीनम, और थिरुकोयिलुर अधीनम उन अधीमों में शामिल थे, जो समारोह में भाग लेने के लिए चेन्नई से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

यह पूरी तरह से प्राचीन भारत के गौरव को दिखाता है। इसके शीर्ष पर भगवान शिव के वाहन नंदी को बनाया गया है जो न्याय और कर्म को दर्शाता है। नंदी से कुछ नीचे की ओर दो झंडे बनाए गए हैं। इस प्रकार यह भारत की महान विरासत का अद्भुत प्रतीक है जो भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं और इच्छाशक्ति को दिखाता है।

RECOMMENDED FOR YOU

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला
राजकारण • Sep 29, 2026

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला

मुंबई : निवडणूक आयोगाच्या स्पेशल इंटेन्सिव्ह रिव्हिजन (एसआयआर) प्रक्रियेवर काँग्रेस आणि विरोधी पक्ष सातत्याने प्रश्न उपस्थित करत आहेत. दरम्यान, शिवसेनेचे प्रवक्ते संजय निरुपम यांनी काँग्रेसच्या आरोपांवर जोरदार प्रहार करत एसआयआरचा बचाव केला आहे.

The Media Times.Live News Desk
यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली
राजकारण • Sep 28, 2026

यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली

मैनपुरी आणि सैफई येथे काँग्रेसच्या संभाव्य रॅलीभोवती चर्चा वाढत असताना काँग्रेस आणि समाजवादी पक्ष यांच्यातील जागावाटप आणि संयुक्त रॅलींबाबत चर्चा सुरूच आहे.

The Media Times.Live News Desk
राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील
राजकारण • Sep 27, 2026

राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील

राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरदचंद्र पवार) प्रमुखांनी विलीनीकरणाबाबतची अटकळ नाकारली आणि पक्ष आपली स्वतंत्र राजकीय ओळख कायम ठेवेल असे म्हटले आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube