Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

बांग्लादेश विवाद और शेख हसीना पर सीनियर कांग्रेस नेता का बयान : पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर

द मीडिया टाइम्स डेस्क  दिल्ली: बांग्लादेश विवाद और शेख हसीना पर सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का बयान आया है. शेख हसीना को लेकर मणिशंकर अय्यर…

Aug 8, 2024
3 min read
बांग्लादेश विवाद और शेख हसीना पर सीनियर कांग्रेस नेता का बयान : पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

दिल्ली: बांग्लादेश विवाद और शेख हसीना पर सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का बयान आया है. शेख हसीना को लेकर मणिशंकर अय्यर ने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को शरण देकर भारत ने अपनी सांस्कृतिक परंपरा का निर्वाह किया है, लेकिन उनकी खातिर बांग्लादेश की नई सरकार से हमें अपने रिश्ते भी नहीं बिगाड़ने चाहिए.मणिशंकर अय्यर ने  कहा, ‘मुझे खुशी है कि हिंदुस्तान ने उनका स्वागत किया है, और यह भी इशारा किया है कि जब तक कि वह खुद तय करती हैं कि वह कहां जाकर बसना चाहती हैं, तब तक उनका भारतवर्ष में स्वागत है.’आईएएनएस से बातचीत में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों में से हमारे देश के लिए सबसे बेहतरीन शेख हसीना ही रही हैं. उन्होंने कहा, ‘उनकी सोच बिल्कुल सेकुलर है. उन्होंने अपने देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के बचाव के लिए, उनकी प्रगति के लिए, उनको बड़े समाज में शामिल करने के लिए बहुत कुछ किया है|

कांग्रेस नेता ने कहा – जो काबिल-ए-तारीफ है 

‘लेकिन जो नई सरकार आ रही है बांग्लादेश में, हमें यह मानना चाहिए कि यह तय करना बांग्लादेश का हक है कि कौन सरकार चलाएगा. और जो भी आए उनके साथ अच्छे संबंध कायम करना हमारा फर्ज बनता है. ऐसा न हो कि हसीना की खातिर हम अपने रिश्ते बांग्लादेश के साथ बिगाड़ें.’उन्होंने कहा कि शेख हसीना भारत की बहुत करीब की मित्र रही हैं, और आज उनके मुश्किल समय में भारत ने उन्हें शरण दी है. भारत हमेशा से शरण देता आया है. उन्होंने कहा, ‘हमारी विरासत में यह है कि हमारे दोस्त जब दिक्कत में पड़ जाते हैं तो उनको भरोसा होना चाहिए कि उनको यहां भारत में शरण मिलेगी.’ उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुआ छात्रों का प्रदर्शन उग्र रूप ले चुका है. छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. हालात ऐसे हो गये कि प्रधानमंत्री शेख हसीना को सोमवार को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा. वह इस समय भारत में हैं. राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी है. गुरुवार रात वहां नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का शपथ ग्रहण होना है. मणिशंकर अय्यर ने कहा कि खबरें आ रही हैं कि बांग्लादेश के घटनाक्रम के पीछे शायद पाकिस्तान और अमेरिका का दखल रहा हो, लेकिन अब तक कोई पक्के सबूत नहीं हैं. भारत के दूसरे पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ वार्ता के बारे में उन्होंने ने कहा कि हमारे देश के अल्पसंख्यकों के लिए उसके साथ वार्ता जरूरी है. दुनिया में ऐसा लगना चाहिए कि जो देश विश्व गुरु बनना चाहता है वह अपने ही पड़ोस में जो उनके दुश्मन हैं, उनके साथ वार्तालाप करके मसलों का हल निकालने का प्रयास तो कर रहा है.

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट

हरसिद्धी चौकातून जिल्हाधिकारी कार्यालयाकडे पायी मोर्चा, बॅरिकेडिंग अडवून कामगारांचा निषेध

The Media Times.Live News Desk
‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले
भारत • Sep 29, 2026

‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले

भूक्य यशवंतने 3,841 मीटर उंच सरामती पर्वतावर तिरंगा फडकावला आणि आतापर्यंत 11 राज्यांतील सर्वोच्च शिखरांवर राष्ट्रध्वज नेला.

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू

हवामानात सुधारणा झाल्यानंतर, उच्च हिमालयीन भागात बचाव कार्य पुन्हा सुरू करण्यात आले आणि आणखी 16 गिर्यारोहक आणि पोर्टर्सना सुरक्षितपणे बाहेर काढण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube