Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

बिहार में फार्मर रजिस्ट्री के दूसरे चरण की शुरुआत, कृषि मंत्री बोले— “कोई भी किसान डिजिटल व्यवस्था से वंचित नहीं रहेगा

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 12 मई। बिहार में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को फार्मर रजिस्ट्री के दूसरे…

May 12, 2026
3 min read
बिहार में फार्मर रजिस्ट्री के दूसरे चरण की शुरुआत, कृषि मंत्री बोले— “कोई भी किसान डिजिटल व्यवस्था से वंचित नहीं रहेगा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 12 मई। बिहार में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को फार्मर रजिस्ट्री के दूसरे चरण की शुरुआत की गई। राज्य के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि भवन के सभागार से पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड में इस अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान पाँच किसानों—लछमिनिया देवी, सुनील कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, अजय कुमार और उदय कुमार—को फार्मर आईडी वितरित की गई।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “यह बिहार के कृषि क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। एग्री स्टैक के माध्यम से सरकार और किसानों के बीच सीधा और पारदर्शी संबंध स्थापित किया जा रहा है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में मिलेगा।”

उन्होंने कहा, “फार्मर आईडी सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि किसान की डिजिटल पहचान है। इसके जरिए किसानों को खाद, बीज, कृषि ऋण और फसल सहायता जैसी सुविधाएं बिना किसी परेशानी के मिल सकेंगी। यह व्यवस्था किसानों को उनकी जमीन और उत्पादन पर बेहतर अधिकार सुनिश्चित करेगी।”

कृषि मंत्री ने बताया कि बिहार में कुल 4 करोड़ 54 लाख जमाबंदियां दर्ज हैं। कृषि विभाग के पोर्टल पर अब तक 88 लाख 40 हजार किसानों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है। इनमें से 47 लाख 85 हजार किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है, जबकि 40 लाख 54 हजार किसानों की फार्मर आईडी अभी बननी बाकी है।

उन्होंने कहा, “राज्य सरकार का संकल्प है कि बिहार का कोई भी किसान इस डिजिटल डेटाबेस से बाहर न रहे। पहले चरण में 47 लाख 85 हजार से अधिक किसानों का सफल पंजीकरण कर बिहार ने देश में मिसाल कायम की है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार से बिहार को 269 करोड़ 88 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिली है।”

कार्यक्रम में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा, “इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना है, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। फार्मर आईडी बनने के बाद किसानों को खेती से जुड़ी जरूरी जानकारी रियल टाइम में मिलेगी और भूमि से जुड़े कार्यों की प्रक्रिया भी आसान होगी।”

कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने किसानों से अपील करते हुए कहा, “किसान जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि वे कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकें। जिस तरह यूपीआई ने डिजिटल भुगतान व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाया, उसी तरह फार्मर रजिस्ट्री कृषि क्षेत्र में भी बड़ा परिवर्तन लाएगी।”

इस कार्यक्रम में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, कृषि विभाग के विशेष सचिव बीरेन्द्र प्रसाद यादव, कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार सहित विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube