बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की हाल ही में फिल्म ‘बी हैप्पी’ ने ओटीटी पर दस्तक दी है. इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म ने दस्तक दी है. फिल्म ‘बी हैप्पी’ में अभिषेक ने एक पिता का किरदार निभाया है. वहीं एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह क्या देखकर फिल्म स्क्रिप्ट या किरदार चुनते हैं.
इस पर अभिषेक बच्चन ने कहा कि वह कभी भी सेक्सुअल कंटेंट या रोल फिल्म में नहीं निभाना चाहते हैं क्योंकि वे एक बेटी के पिता हैं. इसलिए वो केवल ऐसी फिल्में करना चाहते हैं, जिन्हें वे अपनी बेटी के साथ देख सकें. एक्टर अभिषेक बच्चन फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं. यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने कई इंटरव्यू दिए, उन्होंने बताया कि वह फिल्मों में बोल्ड सीन्स से क्यों दूर रहते हैं?



