Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

ब्लैकआउट के समय मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सनसनी

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 15 मई : गुरुवार शाम ब्लैकआउट के दौरान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मसाला कारोबारी पिंटू उर्फ बड़का की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना…

May 15, 2026
2 min read
ब्लैकआउट के समय मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सनसनी 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 15 मई : गुरुवार शाम ब्लैकआउट के दौरान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मसाला कारोबारी पिंटू उर्फ बड़का की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करीब शाम 7 बजकर 2 मिनट पर हुई। अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए साइलेंसर लगी पिस्तौल से वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज सुनते ही हाट इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय कारोबारियों ने गंभीर रूप से घायल पिंटू को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी परिचय कुमार, एसडीपीओ राज किशोर सिंह और सुल्तानगंज थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सघन जांच शुरू कर दी गई है।

सिटी एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। उसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हत्या के आरोपियों की पहचान के लिए हाट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मृतक के पिता नेपाली साव भी घटना के समय दुकान पर मौजूद थे, लेकिन ब्लैकआउट और अंधेरे के कारण वे न तो हमलावरों को पहचान सके और न ही पूरी घटना को समझ पाए।

इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और मुस्तैदी पर सवाल उठाए हैं। वहीं, गोलीबारी की इस घटना से स्थानीय व्यवसायियों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान और जांच के बाद हत्या के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube