Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

भागलपुर से लापता 5 लड़कियां 12 घंटे के भीतर पटना रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद! CCTV और तकनीकी ट्रैकिंग से मिली बड़ी सफलता

भागलपुर से लापता 5 लड़कियां 12 घंटे के भीतर पटना रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद! CCTV और तकनीकी ट्रैकिंग से मिली बड़ी सफलता द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 21 मई…

May 21, 2026
2 min read
भागलपुर से लापता 5 लड़कियां 12 घंटे के भीतर पटना रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद! CCTV और तकनीकी ट्रैकिंग से मिली बड़ी सफलता

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

भागलपुर से लापता 5 लड़कियां 12 घंटे के भीतर पटना रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद! CCTV और तकनीकी ट्रैकिंग से मिली बड़ी सफलता

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 21 मई : भागलपुर में लालू चल से बुधवार की देर रात को पांच लड़कियों के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुंरत एक्शन में आ गई और महज 12 घंटे के भीतर सभी लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में गुरुवार को एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बीती देर रात नाथनगर थाना क्षेत्र से पांच लड़कियों के गुमशुदा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर एसएसपी के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में छह विशेष टीमों का गठन किया गया। इस अभियान में डीएसपी सिटी 1, डीएसपी- 2 के अलावे साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय थाना, कोतवाली थाना, नाथनगर थाना, मधुसूदनपुर थाना, मोजाहिदपुर थाना और हबीबपुर थाना की टीमों को लगाया गया। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, ICCC कंट्रोल रूम, स्थानीय बाजारों और अन्य प्रमुख स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले। इस दौरान तकनीकी शाखा द्वारा संदिग्ध मोबाइल नंबरों की भी लगातार ट्रैकिंग की जा रही थी। जिसका बेहतर परिणाम गुरुवार को तब सामने आया जब संध्या पहर 4 बजे एक महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर के आधार पर लड़कियों की लोकेशन पटना रेलवे जंक्शन पर मिली। इसके बाद रेल पुलिस पटना की मदद से गुमशुदा सभी पांचों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। बहरहाल एसएसपी प्रमोद कुमार की मेहनत आखिरकार रंग लाई और तमाम बच्चियों की सकुशल बरामदगी हो पायी। पुलिस की इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई की इलाके में काफी सराहना हो रही है। एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चियों की वापसी के लिये डीएसपी हेडक्वार्टर के साथ केस के आईओ को पटना रवाना किया गया है, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें वापस लाकर उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच जारी है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube