Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

जमशेदपुर: मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित…

Mar 12, 2025
2 min read
मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

जमशेदपुर: मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य की प्रगति और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। समाहरणालय सभागार में हुई इस बैठक में फ्लाईओवर निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने और मानगो से डिमना की ओर आने-जाने वाले वाहनों के सुचारू परिचालन पर चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मानगो-डिमना रोड पर ब्लू वेल स्कूल से दरभंगा डेयरी तक एक लेन को जमशेदपुर शहर आने-जाने वाले वाहनों के लिए निर्धारित किया जाएगा। इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उपायुक्त ने ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त तैनाती, विभिन्न स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाने, सड़कों की मरम्मत करने, अनधिकृत पार्किंग को हटाने और सड़क किनारे अतिक्रमण को मुक्त कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सड़क किनारे लगने वाली सब्जी दुकानों को अन्य उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित करने की भी व्यवस्था करने को कहा गया।

उपायुक्त ने इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने और उनके लिए वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, इस मार्ग से गुजरने वाली यात्री बसों को हाईवे में चिन्हित बस अड्डों पर ही रोकने की सख्त व्यवस्था करने को कहा गया। फ्लाईओवर निर्माण कार्य को गति देने और तय समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने के निर्देश संबंधित संवेदक को भी दिए गए। उपायुक्त ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस बैठक में उपायुक्त के अलावा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री कुमार शिवाशीष, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त मानगो समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube