Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

रिम्स में ओपीडी शुल्क बढ़ा, नए भवन और कैंपस थ्री के निर्माण की मंजूरी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में अब मरीजों के लिए इलाज पहले से महंगा हो जाएगा। रिम्स शासी परिषद की 64वीं बैठक में…

Feb 4, 2026
3 min read
रिम्स में ओपीडी शुल्क बढ़ा, नए भवन और कैंपस थ्री के निर्माण की मंजूरी

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में अब मरीजों के लिए इलाज पहले से महंगा हो जाएगा। रिम्स शासी परिषद की 64वीं बैठक में निर्णय लिया गया कि अब बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में पर्ची कटाने की फीस पांच रुपये के बजाय 10 रुपये होगी। इसका मतलब है कि मरीज डॉक्टर से परामर्श लेने से पहले 10 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क देंगे।

शासी परिषद की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर चर्चा की गई। बैठक में ओपीडी शुल्क बढ़ाकर 20 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन सदस्यों के विरोध के बाद इसे 10 रुपये तक सीमित रखने पर सहमति बनी। इसके अलावा, रिम्स के आधारभूत ढांचे के विस्तार और प्रशासनिक फैसलों पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में रिम्स कैंपस थ्री (डीआईजी ग्राउंड) के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। इस परिसर में ओपीडी और आईपीडी (वार्ड) कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ 50 बेड का सुपर स्पेशियलिटी यूनिट बनाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना भविष्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

इसके साथ ही रिम्स की लगभग 60 साल पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नया आधुनिक भवन बनाने का भी निर्णय लिया गया। नया भवन तैयार होने के बाद ओपीडी और आईपीडी सेवाओं को यहां शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद कैंपस थ्री को 500 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल घोषित करने की योजना है, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ रिम्स की क्षमता में भी वृद्धि होगी।

बैठक में जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) की नियुक्ति के नियमों में भी बदलाव किया गया। तय हुआ कि सरकारी अस्पतालों में तैनात जीडीएमओ को मिलने वाले वेतन के बराबर वेतन पर नियुक्ति की जाएगी और पदोन्नति छह साल में होगी।

शासी परिषद ने रोगी कल्याण, साफ-सफाई व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के सुधार और सुविधाओं के बेहतर रखरखाव पर भी जोर दिया। अधिकारियों का कहना है कि इससे मरीजों को बेहतर माहौल और सुविधाएं मिलेंगी।

रिम्स में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ओपीडी में प्रतिदिन 1,900 से 2,200 मरीज इलाज के लिए आते हैं, आईपीडी में 250 से 300 मरीज भर्ती रहते हैं और इमरजेंसी में रोजाना 280 से 350 मरीजों को भर्ती किया जाता है। ऐसे में ओपीडी शुल्क में बढ़ोतरी आम लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकती है।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कांके विधायक सुरेश बैठा, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार और झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अमरेश्वर सहाय समेत कई प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

 

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube