Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को मिलेंगे बेहतर परिणाम, चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ेगा भरोसा: डॉ. अमूल्य कुमार सिंह

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना | 6 मई | पटना में आयोजित बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (BOA) के कार्यक्रम में बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने कहा…

May 6, 2026
2 min read
रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को मिलेंगे बेहतर परिणाम, चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ेगा भरोसा: डॉ. अमूल्य कुमार सिंह

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना | 6 मई | पटना में आयोजित बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (BOA) के कार्यक्रम में बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक रोबोटिक सर्जरी तकनीक चिकित्सा क्षेत्र में नई दिशा तय कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारा मूलमंत्र चिकित्सा में मौजूद अंतराल को समाप्त करना है। पारंपरिक इलाज से लेकर आधुनिक रोबोटिक तकनीक तक की दूरी को खत्म करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”

डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने कहा कि “रोबोटिक एक्सीलेंस” का उद्देश्य सर्जरी में अधिक सटीकता लाना और मरीजों को बेहतर परिणाम उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा, “रोबोटिक तकनीक के उपयोग से सर्जरी अधिक सुरक्षित और प्रभावी बन रही है। इससे मरीजों का डॉक्टरों के प्रति विश्वास और भरोसा भी और मजबूत होगा।”

उन्होंने डॉ. अर्णव सिन्हा की कार्यक्षमता और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा, “यह पूरे बिहार के ऑर्थोपेडिक समुदाय के लिए गर्व की बात है। साथ ही यह नई पीढ़ी के डॉक्टरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”

डॉ. सिंह ने कहा कि इस प्रकार की पहल न केवल बिहार के चिकित्सा समुदाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में सहायक है, बल्कि समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन सर्जिकल उत्कृष्टता के माध्यम से समाजहित में कार्य करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

अपने संबोधन में उन्होंने चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा, “डॉक्टरों को समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए और तेजी से हो रहे आधुनिकीकरण को अपनाना चाहिए। आधुनिक तकनीक को अपनाकर ही स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है।”

कार्यक्रम में बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. रितेश, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. अर्णव सिन्हा सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube