Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
India

विनेश फोगाट के संन्यास के ऐलान के बाद बजरंग पूनिया का बड़ा बयान

द मीडिया टाइम्स डेस्क  बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट के संन्यास के ऐलान के बाद बड़ा बयान दिया है। बजरंग ने ट्वीट कर कहा है कि विनेश आप हारी नहीं,…

Aug 8, 2024
3 min read
विनेश फोगाट के संन्यास के ऐलान के बाद बजरंग पूनिया का बड़ा बयान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क 

बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट के संन्यास के ऐलान के बाद बड़ा बयान दिया है। बजरंग ने ट्वीट कर कहा है कि विनेश आप हारी नहीं, आपको हराया गया है। विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक में कुश्ती के 50 किलोग्राम भारवर्ग से अयोग्य करार दिए जाने के बाद बजरंग पूनिया का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है।

सवाल है कि विनेश फोगाट को किसने हराया?

दरअसल गुरुवार की सुबह महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया। विनेश ने एक्स पर पोस्ट करके अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ‘मां, कुश्ती मेरे से जीत गई। मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024।’ विनेश के कुश्ती से संन्यास से जुड़े इस पोस्ट को बजरंग पूनिया ने कोट करते हुए लिखा कि विनेश आप हारी नहीं, हराया गया है, हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेंगी। आप भारत की बेटी के साथ-साथ भारत का अभिमान भी हो।

‘विनेश नहीं हारी, पूरा भारत हारा’:-

विनेश फोगाट के साथ जंतर मंतर पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल साक्षी मलिक ने विनेश के संन्यास के ऐलान पर कहा कि ‘विनेश आप नहीं हारीं, हर वह बेटी जिसकी लड़ाई आपने लड़ी और जीतीं, वे हार गईं। ये पूरे भारत की हार है। पूरा देश आपके साथ है। एक खिलाड़ी के तौर पर आपके संघर्ष और जज्बे को सलाम।’

बजरंग का विनेश से क्या रिश्ता:-

बता दें कि बजरंग पूनिया का विनेश फोगाट के परिवार से रिश्ता है। बजरंग पूनिया, विनेश की बहन संगीता फोगाट के पति हैं। संगीता, महावीर फोगाट की बेटी हैं। दरअसल महावीर फोगाट की कुल चार बेटियां हैं। गीता, बबीता, संगीता और रितु। विनेश और प्रियंका, महावीर फोगाट के भाई की बेटी हैं। विनेश जब 9 वर्ष की थीं, उनके पिता का निधन हो गया। महावीर फोगाट ने ही विनेश को कुश्ती के दांव पेंच सिखाए और पालन-पोषण किया।

विनेश के साथ धरने पर थे बजरंग पूनिया:-

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के प्रदर्शन के दौरान बजरंग पूनिया भी विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के साथ थे। महिला पहलवानों के प्रदर्शन ने देश भर में सुर्खियां बटोरीं और दिल्ली की सड़कों पर पहलवानों के प्रदर्शन की तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने पर उनके ताऊ महावीर फोगाट ने कहा था कि यह बृजभूषण के मुंह पर तमाचा है।

विनेश पर हरियाणा सीएम का बड़ा ऐलान

इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी कारणों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हों, लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन हैं।’नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने ये फैसला किया है कि विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। हरियाणा सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, ईनाम और सुविधाएँ देती है, वे सभी विनेश फोगाट को भी कृतज्ञता पूर्वक दी जाएंगी।

RECOMMENDED FOR YOU

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट
भारत • Sep 30, 2026

सीईसी ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्याच्या मागणीसाठी इंदूरमध्ये काँग्रेसचा निदर्शने, पोलिसांशी झटापट

हरसिद्धी चौकातून जिल्हाधिकारी कार्यालयाकडे पायी मोर्चा, बॅरिकेडिंग अडवून कामगारांचा निषेध

The Media Times.Live News Desk
‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले
भारत • Sep 29, 2026

‘प्रत्येक शिखरावर तिरंगा’ मिशन: तेलंगणाच्या तरुणांनी नागालँडचे सर्वोच्च शिखर जिंकले

भूक्य यशवंतने 3,841 मीटर उंच सरामती पर्वतावर तिरंगा फडकावला आणि आतापर्यंत 11 राज्यांतील सर्वोच्च शिखरांवर राष्ट्रध्वज नेला.

The Media Times.Live News Desk
उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू
भारत • Sep 29, 2026

उत्तरकाशीत अडकलेल्या १६ गिर्यारोहकांना हेलिकॉप्टरने सुखरूप बाहेर काढले, हवामान साफ ​​झाल्यानंतर बचावकार्य पुन्हा सुरू

हवामानात सुधारणा झाल्यानंतर, उच्च हिमालयीन भागात बचाव कार्य पुन्हा सुरू करण्यात आले आणि आणखी 16 गिर्यारोहक आणि पोर्टर्सना सुरक्षितपणे बाहेर काढण्यात आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube