Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Jharkhand

सरायकेला नगर में झामुमो का सदस्यता अभियान

द मीडिया टाइम्स डेस्क – झारखंड  सरायकेला नगर के हाट टोला में झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के नगर संयोजक मंडली प्रमुख शंभू आचार्य के नेतृत्व में शुक्रवार को एक सदस्यता…

Feb 28, 2025
3 min read
सरायकेला नगर में झामुमो का सदस्यता अभियान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क – झारखंड 

सरायकेला नगर के हाट टोला में झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के नगर संयोजक मंडली प्रमुख शंभू आचार्य के नेतृत्व में शुक्रवार को एक सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान सैकड़ों महिला और पुरुषों ने पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता अभियान नगर में एक बड़ी घटना बनकर उभरी, जिसने स्थानीय लोगों को झामुमो से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

झामुमो के जिला संयोजक मंडली सदस्य और नगर प्रभारी भोला मोहंती इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा, “हर समाज वर्ग का अलग-अलग भाषा, संस्कृति और परंपरा होती है और समाज के बिना आदमी अकेला हो जाता है। ठीक वैसे ही झामुमो संगठन के बिना झारखंडियों का विकास नहीं हो सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो ही हर समाज और हर वर्ग का ख्याल रखती है, जिससे राज्य के लोगों का विश्वास बढ़ा है। यही कारण है कि राज्य की जनता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काम से प्रभावित होकर फिर से राज्य की बागडोर झामुमो के हाथों में सौंपा है।

नगर प्रमुख शंभू आचार्य ने इस अभियान के सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि, “सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और यही कारण है कि आज सैकड़ों महिला और पुरुषों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इस अभियान को हम आगे भी डोर टू डोर चलाकर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे।”

यह सदस्यता अभियान केवल एक राजनीतिक गतिविधि नहीं बल्कि झामुमो की नीतियों और विचारधारा के प्रति लोगों का समर्थन दर्शाने का एक अहम अवसर था। स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की और झामुमो के प्रति अपनी निष्ठा और समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केदार अग्रवाल, गोविंद डोगरा, तपन कामिला, उमेश भोल, किशोर पटनायक, शहजाद आलम, पंकज साहू, जगबंधु आचार्य, बबलू कुमार, गौतम नायक, मिलन सिंह, सुमन सागर पति उर्फ चिकी, मलय आचार्य, महेश पड़ीहारी, हेमंत सिंह, कुणाल साहू, रोहित कुमार, आर्या पति, अनिरुद्ध प्रामाणिक, मनोज कुमार सिंह, मंटू आचार्य, सूरज कुमार दास, सुनील जमुदा, दानिश हुसैन, नदीम अली, मुची साथूआ, बीजू मोदक, आशीष सरदार, लखन मुंडरी, रितेश कुमार आचार्य, अर्जुन मोदक और तीले नायक सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

यह सदस्यता अभियान झामुमो की बढ़ती लोकप्रियता का प्रतीक है, जो पार्टी के प्रति लोगों के विश्वास को दिखाता है। पार्टी द्वारा चलाए गए इस अभियान ने यह साबित कर दिया कि जब लोग एकजुट होते हैं और अपनी आवाज उठाते हैं, तो समाज में बदलाव लाया जा सकता है।

RECOMMENDED FOR YOU

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.
झारखंड • Sep 29, 2026

कोल्हणात भटक्या कुत्र्यांचा वाढता धोका, कुत्रा चावण्याच्या घटनांमध्ये वाढ झाल्याने चिंता वाढली आहे.

जमशेदपूर आणि इतर शहरी आणि निवासी भागात भटक्या कुत्र्यांच्या वाढत्या संख्येमुळे हल्ले आणि कुत्रा चावण्याच्या घटनांबाबत चिंता वाढली आहे.

The Media Times.Live News Desk
कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत
झारखंड • Sep 29, 2026

कॅनरा बँक दरोडा प्रकरणी चतरा येथे दोन संशयितांना ताब्यात घेतले, जमशेदपूर पोलीस त्यांची चौकशी करत आहेत

गोलमुरी बँक दरोड्यात चत्र कनेक्शनचा दावा, डिस्नेलँड फेअरमध्ये काम करणाऱ्या चार जणांची चौकशी

The Media Times.Live News Desk
झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे
झारखंड • Sep 29, 2026

झारखंड आंदोलक संघर्ष मोर्चाने 30 सप्टेंबरला बंद पुकारला आहे

आंदोलकांच्या मागण्यांकडे दुर्लक्ष केल्याचा आरोप करत, संघटनेने बंदपूर्वी पूर्व सिंगभूममध्ये आपली जनजागरण मोहीम तीव्र केली.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube