Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव से मिले बिहार बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेलों के विकास पर हुई चर्चा

पटना, 10 मई | बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव से शनिवार को बिहार बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं…

May 11, 2026
2 min read
सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव से मिले बिहार बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी, खेलों के विकास पर हुई चर्चा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times


पटना, 10 मई |
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव से शनिवार को बिहार बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर मंत्री का स्वागत किया और राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के विकास को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर संघ के सचिव गौरी शंकर, संयोजक डॉ. अरुण दयाल, आजीवन सदस्य पुष्कर देव, शिशुपाल राय और डॉ. गौतम गांधी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने मंत्री राम कृपाल यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

संघ के सचिव गौरी शंकर ने कहा, “राम कृपाल यादव हमेशा से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। हमें विश्वास है कि उनके सहयोग से बिहार में बॉल बैडमिंटन सहित अन्य खेलों को नई पहचान मिलेगी।”

मुलाकात के दौरान सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने भी खिलाड़ियों और खेल संगठनों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, “खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की दिशा देता है। सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में ग्रामीण स्तर तक खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत है, ताकि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। मंत्री ने बॉल बैडमिंटन समेत अन्य खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस मुलाकात के दौरान खेलों के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार के सहयोग से बिहार में खेलों का माहौल और बेहतर होगा।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube