Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापे मारे

रायपुर/  केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर 6,000 करोड़ रुपये के महादेव ऐप घोटाले के सिलसिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर…

Mar 26, 2025
3 min read
सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापे मारे

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

रायपुर/  केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर 6,000 करोड़ रुपये के महादेव ऐप घोटाले के सिलसिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ये छापे कांग्रेस की एक बैठक के लिए बघेल की नयी दिल्ली की प्रस्तावित यात्रा से पहले मारे गए हैं।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने बघेल से डरकर यह छापेमारी की है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापे मारे।

सीबीआई ने छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से जांच का जिम्मा संभाला है। इससे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कांग्रेस नेता बघेल, ऐप के प्रमोटरों रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी और अनिल कुमार अग्रवाल और 14 अन्य को अपनी प्राथमिकी में नामजद किया था।

बघेल ने ईओडब्ल्यू की प्राथमिकी को “राजनीति से प्रेरित” करार दिया था।

मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि जांच के दौरान छत्तीसगढ़ के कई शीर्ष राजनेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता का पता चला है।

ईडी का दावा है कि यह ऐप एक व्यापक सिंडिकेट है, जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों के लिए उपयोगकर्ताओं की आईडी बनाने और ‘बेनामी’ बैंक खातों के माध्यम से धन शोधन के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों की व्यवस्था करता है।

ईडी ने पहले कहा था कि कथित घोटाले की अनुमानित राशि लगभग 6,000 करोड़ रुपये है।

इस बीच बघेल के कार्यालय ने कहा है कि यह कार्रवाई बघेल के अगले महीने गुजरात में होने वाली एआईसीसी बैठक के लिए ड्राफ़्टिंग कमेटी की बैठक में शामिल होने दिल्ली जाने से पहले की गई है।

उनके कार्यालय ने एक्स पर लिखा है, ”अब सीबीआई आई है। आगामी आठ और नौ अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली एआईसीसी की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।”

वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, ”जब से भूपेश बघेल जी पंजाब के प्रभारी बने हैं भारतीय जनता पार्टी डर गई है। पहले उनके घर पर पहले ईडी भेजा गया आज उनके निवास पर सीबीआई आई है। यह भारतीय जनता पार्टी का डर दिखाता है। भारतीय जनता पार्टी राजनीति के माध्यम से मुकाबला नहीं कर पाती है तब केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से डराने का काम करती है। इससे न भूपेश बघेल जी और न ही कांग्रेस पार्टी डरने वाली है। भाजपा की इन दमनकारी नीतियों को प्रदेश और देश की जनता अच्छे से समझ रही है।”सूत्रों ने बताया कि पार्टी के कुछ अन्य नेताओं और रायपुर तथा दुर्ग जिलों के पुलिस अधिकारियों के परिसरों पर भी छापे मारे गए।

RECOMMENDED FOR YOU

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला
राजकारण • Sep 29, 2026

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला

मुंबई : निवडणूक आयोगाच्या स्पेशल इंटेन्सिव्ह रिव्हिजन (एसआयआर) प्रक्रियेवर काँग्रेस आणि विरोधी पक्ष सातत्याने प्रश्न उपस्थित करत आहेत. दरम्यान, शिवसेनेचे प्रवक्ते संजय निरुपम यांनी काँग्रेसच्या आरोपांवर जोरदार प्रहार करत एसआयआरचा बचाव केला आहे.

The Media Times.Live News Desk
यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली
राजकारण • Sep 28, 2026

यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली

मैनपुरी आणि सैफई येथे काँग्रेसच्या संभाव्य रॅलीभोवती चर्चा वाढत असताना काँग्रेस आणि समाजवादी पक्ष यांच्यातील जागावाटप आणि संयुक्त रॅलींबाबत चर्चा सुरूच आहे.

The Media Times.Live News Desk
राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील
राजकारण • Sep 27, 2026

राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील

राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरदचंद्र पवार) प्रमुखांनी विलीनीकरणाबाबतची अटकळ नाकारली आणि पक्ष आपली स्वतंत्र राजकीय ओळख कायम ठेवेल असे म्हटले आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube