Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR MLC ELECTION : विधान परिषद की 10 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, 8 जून तक भर सकेंगे पर्चा, आवश्यक हुआ तो 18 को मतदान

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 1 जून Bihar news : बिहार की राजधानी पटना की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बिहार विधान परिषद की 10 रिक्त…

Jun 1, 2026
3 min read
BIHAR MLC ELECTION : विधान परिषद की 10 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, 8 जून तक भर सकेंगे पर्चा, आवश्यक हुआ तो 18 को मतदान

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 1 जून

Bihar news : बिहार की राजधानी पटना की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बिहार विधान परिषद की 10 रिक्त सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया आज यानि सोमवार से शुरू हो गई। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया। चुनावी गणित और विधानसभा में मौजूदा संख्या बल को देखते हुए इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, जबकि महागठबंधन के सामने राजनीतिक चुनौती है। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून निर्धारित है। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा। चुनाव परिणाम के बाद बिहार विधान परिषद की नई तस्वीर सामने आएगी।

इन 10 सीटों में एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार के त्यागपत्र के बाद रिक्त हुई थी। इस सीट का कार्यकाल 6 मई 2030 तक रहेगा। वहीं शेष 9 सीटों का नियमित चुनाव कराया जाएगा, जिनका कार्यकाल 28 जून 2026 से समाप्त हो रहा है। राजनीतिक दृष्टि से यह चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है। जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सीट भी शामिल है। सम्राट चौधरी परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद विधान परिषद की सदस्यता छोड़ चुके हैं। इसके अलावा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और जदयू नेता श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के इस्तीफे से भी सीटें खाली हुई हैं। इन 10 सीटों में पहले पांच सीटें जदयू, दो भाजपा, दो राजद और एक कांग्रेस के खाते में थीं। यानी कुल सात सीटें एनडीए और तीन सीटें महागठबंधन के पास थीं। लेकिन वर्तमान विधानसभा संख्या बल के आधार पर समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार महागठबंधन के लिए एक से अधिक सीट जीतना मुश्किल दिखाई दे रहा है। दूसरी ओर एनडीए को दो अतिरिक्त सीटों का फायदा मिलने की संभावना है। यही वजह है कि उम्मीदवारों के चयन से लेकर रणनीति निर्माण तक सभी दलों में गहन मंथन जारी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कौन-कौन से चेहरे मैदान में उतरते हैं और विधान परिषद की इस सियासी जंग में किस गठबंधन का पलड़ा भारी साबित होता है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube