Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

Police station driver arrested by vigilance team :  निगरानी टीम ने आदर्श थाना झाझा के सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून Bihar News:  अवैध बालू उठाव और परिवहन से जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी…

Jun 3, 2026
2 min read
Police station driver arrested by vigilance team :  निगरानी टीम ने आदर्श थाना झाझा के सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून

Bihar News:  अवैध बालू उठाव और परिवहन से जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झाझा थाना में पदस्थापित सरकारी चालक जितेंद्र कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद थाना क्षेत्र के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, झाझा थाना के सरकारी चालक जितेंद्र कुमार पर अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों से सुविधा देने के नाम पर नियमित रूप से अवैध वसूली करने का आरोप था। बताया जा रहा है कि वह अवैध बालू ढोने वाले ट्रैक्टर चालकों से प्रति ट्रैक्टर प्रतिदिन तीन हजार रुपये की मांग करता था।

मामले की शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने इसकी जांच शुरू की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और चालक को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उसके पास से घूस की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में झाझा थाना प्रभारी की संलिप्तता को लेकर भी चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। निगरानी विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी चालक को अपने साथ लेकर चली गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि अवैध बालू कारोबार और उससे जुड़े भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई को जिले में अवैध बालू कारोबार पर अंकुश लगाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, घटना के बाद पुलिस विभाग के भीतर भी मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube