द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 18 मई : पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देश पर सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई विकास भवन और दरोगा राय मूर्ति चौक के समीप की गई। अभियान का नेतृत्व परिचारी प्रवर (यातायात) एवं परिचारी अंजलि कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को क्रेन के माध्यम से टो कर संचालन स्थल तक ले जाया गया।
यातायात पुलिस द्वारा कुल 14 वाहनों पर शमन (जुर्माना) की कार्रवाई की गई। नियम तोड़ने वाले वाहन स्वामियों से अब तक ₹11 हजार का जुर्माना वसूला गया है।
यातायात विभाग ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.



