दी मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना/मधुबनी, 21 मई : यह घटना मधुबनी जिले के राजनगर थाने के रामजानकी चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि लदनियां थाना क्षेत्र निवासी ठेकेदार निखिल इंजीनियर से मिलने पहुंचे थे। इंजीनियर से मिलकर लौटते वक्त पुल पर घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने ठेकेदार पर कई राउंड फायरिंग की। गोली लगते ही ठेकेदार सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ठेकेदार को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रात करीब दस बजे हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है। वहीं पुलिस मामले की छनबीन में जुटी है। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से कई खोखे बरामद हुए हैं। मृतक की बाइक भी घटनास्थल पर पड़ी हुई थी। मृतक लदनियां थाने के खाजेडीह गांव का निवासी है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने भी अस्पताल और मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। बताया जा रहा है कि हमलावरों की पहचान हो गयी है। एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। युवक ठेकेदार की मौत से गांव में मातम है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.



