द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 21 मई : अपराध नियंत्रण को लेकर पटना पुलिस ने पश्चिमी क्षेत्र में एक विशेष समकालीन अभियान चलाकर पिछले 24 घंटों में 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान हत्या, पुलिस पर हमला और जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया था। पुलिस की इस भारी दबिश के कारण पांच अन्य आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर भी कर दिया।
सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप ने बताया कि अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किया गया है, जिसमें एक पिस्टल, छह कारतूस, 1.580 किलोग्राम गांजा, 60 ग्राम स्मैक, 10 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन, 12 सिरिंज और करीब पांच लीटर अवैध शराब शामिल है। इस कार्रवाई के तहत कुल 30 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पांच लापता लोगों को भी सकुशल ढूंढकर उनके घर पहुंचाया है।

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.



