Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Politics

प्रधानमंत्री को मणिपुर के सभी विधायकों से मिलना चाहिए, संकट का हल सुनिश्चित करें: कांग्रेस विधायक

इंफाल: छह सितंबर (भाषा) कांग्रेस विधायक थोकचोम लोकेश्वर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य के सभी विधायकों से मिलना चाहिए और जातीय संघर्ष का समाधान सुनिश्चित…

Sep 6, 2025
2 min read
प्रधानमंत्री को मणिपुर के सभी विधायकों से मिलना चाहिए, संकट का हल सुनिश्चित करें: कांग्रेस विधायक

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times.Live
The Media Times

इंफाल: छह सितंबर (भाषा) कांग्रेस विधायक थोकचोम लोकेश्वर ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य के सभी विधायकों से मिलना चाहिए और जातीय संघर्ष का समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी के अगले सप्ताह मणिपुर का दौरा करने की संभावना है।

लोकेश्वर ने यह भी कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यदि मेइती लोग राष्ट्रीय राजमार्ग 2 के कांगपोकपी खंड से गुजरें तो किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।

खुंड्राकपम निर्वाचन क्षेत्र के विधायक ने कहा कि कुकी-जो लोगों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग के उस हिस्से तक पहुंचने की अनुमति दी जानी चाहिए, जहां मेइती बहुसंख्यक हैं।

कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘अधिकारियों को उन लोगों को गिरफ्तार करना चाहिए जिन्होंने खुलेआम घोषणा की है कि मेइती समुदाय के किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’ उनकी यह टिप्पणी ग्राम स्वयंसेवक समन्वय समिति सहित कई कुकी समूहों द्वारा यह घोषणा किये जाने के बाद आई है कि किसी भी मेइती को कुकी क्षेत्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

लोकेश्वर ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने दौरे के दौरान राज्य में व्याप्त संकट का समाधान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्हें सभी 59 विधायकों से मिलना चाहिए और एक योजना बनानी चाहिए। उन्हें जातीय संघर्ष का समाधान निकालना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री के 13 सितंबर को मणिपुर का दौरा करने की संभावना है, जो मई 2023 में मेइती और कुकी लोगों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से राज्य का उनका पहला दौरा होगा।

कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘मोदी को अपने दौरे को केवल दो जगहों — इंफाल और चुराचांदपुर — तक सीमित नहीं रखना चाहिए। उन्हें इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों सहित सभी हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करना चाहिए।’’

मई 2023 से अब तक मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हज़ारों लोग बेघर हुए हैं।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद, राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।

राज्य विधानसभा अभी निलंबित है, हालांकि इसका कार्यकाल 2027 तक है।

 

RECOMMENDED FOR YOU

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला
राजकारण • Sep 29, 2026

"बांगलादेशी घुसखोर आणि मृत मतदार तुमचेच होते का?" एसआयआरवरील प्रश्नांवर संजय निरुपम यांनी काँग्रेसवर जोरदार हल्ला चढवला

मुंबई : निवडणूक आयोगाच्या स्पेशल इंटेन्सिव्ह रिव्हिजन (एसआयआर) प्रक्रियेवर काँग्रेस आणि विरोधी पक्ष सातत्याने प्रश्न उपस्थित करत आहेत. दरम्यान, शिवसेनेचे प्रवक्ते संजय निरुपम यांनी काँग्रेसच्या आरोपांवर जोरदार प्रहार करत एसआयआरचा बचाव केला आहे.

The Media Times.Live News Desk
यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली
राजकारण • Sep 28, 2026

यूपी निवडणूक बझ: काँग्रेस-एसपी सीट शेअरिंग आणि रॅली योजना गतिविधी, शिवपाल यादव यांनी मैनपुरी-सैफाई कार्यक्रमावर प्रतिक्रिया दिली

मैनपुरी आणि सैफई येथे काँग्रेसच्या संभाव्य रॅलीभोवती चर्चा वाढत असताना काँग्रेस आणि समाजवादी पक्ष यांच्यातील जागावाटप आणि संयुक्त रॅलींबाबत चर्चा सुरूच आहे.

The Media Times.Live News Desk
राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील
राजकारण • Sep 27, 2026

राष्ट्रवादीचे (एसपी) कोणत्याही संघटनेत विलीनीकरण करणे शरद पवारांनी नाकारले, पक्षाचा पाया मजबूत करण्यावर भर राहील

राष्ट्रवादी काँग्रेस (शरदचंद्र पवार) प्रमुखांनी विलीनीकरणाबाबतची अटकळ नाकारली आणि पक्ष आपली स्वतंत्र राजकीय ओळख कायम ठेवेल असे म्हटले आहे.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube