Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

स्वास्थ्य विभाग : मुंगेर में तबादले की आहट से बढ़ी बेचैनी, वरीयता सूची में गड़बड़ियों पर उठे सवाल

दी मीडिया टाइम्स डेस्क पटना/मुंगेर, 21 मई : स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिपिकीय सेवा संवर्ग के 2814 लिपिकों की औपबंधिक वरीयता सूची जारी किये जाने के बाद मुंगेर जिले…

May 21, 2026
3 min read
स्वास्थ्य विभाग : मुंगेर में तबादले की आहट से बढ़ी बेचैनी, वरीयता सूची में गड़बड़ियों पर उठे सवाल

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

दी मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना/मुंगेर, 21 मई : स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिपिकीय सेवा संवर्ग के 2814 लिपिकों की औपबंधिक वरीयता सूची जारी किये जाने के बाद मुंगेर जिले में हलचल तेज हो गई है। सूची सार्वजनिक होते ही स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों में तबादले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस सूची के आधार पर मुंगेर जिले के 50 से अधिक लिपिकों का तबादला संभावित माना जा रहा है। इसी आशंका के बीच कई कर्मचारी अपने स्तर से तबादला रुकवाने की कोशिशों में जुट गये हैं।
सूची के अध्ययन में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। बताया जा रहा है कि जिले में कार्यरत करीब 100 लिपिकों में कई ऐसे हैं, जो वर्षों से मुंगेर में ही पदस्थापित हैं। कुछ कर्मियों ने नियमों के दायरे से बचने के लिए केवल एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में स्थानांतरण कराकर अपने गृह जिले में ही सेवा जारी रखी। इससे विभागीय तबादला नीति के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
सबसे अधिक चर्चा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा को लेकर हो रही है। जानकारी के अनुसार, यहां छह से अधिक लिपिक लंबे समय से जमे हुए हैं। वरीयता सूची से यह भी स्पष्ट हुआ है कि लगभग 41 लिपिक ऐसे हैं, जिनकी पूरी सेवा अवधि मुंगेर जिले के विभिन्न कार्यालयों तक ही सीमित रही है। ऐसे में अब विभाग द्वारा बड़े स्तर पर तबादला किये जाने की संभावना जताई जा रही है।
औपबंधिक वरीयता सूची में कई तकनीकी और प्रशासनिक खामियां भी सामने आई हैं। क्रम संख्या 278 पर दर्ज गीता कुमारी की जन्मतिथि 23 अप्रैल 1975, नियुक्ति तिथि 1 दिसंबर 1993 तथा सेवानिवृत्ति तिथि 30 अप्रैल 2035 अंकित है, लेकिन उनके वर्तमान कार्यस्थल का उल्लेख नहीं किया गया है। इससे सूची की सटीकता पर सवाल उठ रहे हैं।
इसी तरह क्रम संख्या 1894 पर दर्ज चंदन कुमार के नाम के सामने कार्यस्थल के कॉलम में केवल “अर्बन” लिख दिया गया है। उनकी जन्मतिथि 16 अप्रैल 1997 और नियुक्ति तिथि 8 फरवरी 2016 दर्ज है, लेकिन स्पष्ट पदस्थापन विवरण नहीं होने से कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
धरहरा प्रखंड से जुड़े लिपिकों की सूची में भी विसंगति देखने को मिली है। क्रम संख्या 1511 और 1512 पर क्रमशः नंदनी कुमारी और सुबोध कुमार का नाम दर्ज है, जिसे लेकर विभागीय हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि सूची तैयार करने या उसे विभाग को भेजने में जिला स्तर पर गंभीर लापरवाही बरती गई है।
स्वास्थ्य विभाग की वरीयता सूची ने एक ओर जहां लंबे समय से जमे कर्मियों में बेचैनी बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर सूची में सामने आई त्रुटियों ने विभागीय कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विभाग इन आपत्तियों और विसंगतियों पर क्या कार्रवाई करता है।
अब चर्चा है कि जून में प्रस्तावित ट्रांसफर में किस किस लिपिक पर तलावार गिरती है।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube