Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

BIHAR PINK BUS SERVICE बिहार में परिवहन क्षेत्र में नए युग का आगाज, पिंक बस चलाएंगी महिलाएं, इस माह दौड़ेंगी 200 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून Bihar News : बिहार में परिवहन क्षेत्र में एक नए युग का आगाज होने जा रहा है। अब महिलाएं बसों की स्टीयरिंग को…

Jun 4, 2026
2 min read
BIHAR PINK BUS SERVICE बिहार में परिवहन क्षेत्र में नए युग का आगाज, पिंक बस चलाएंगी महिलाएं, इस माह दौड़ेंगी 200 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें 

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून

Bihar News : बिहार में परिवहन क्षेत्र में एक नए युग का आगाज होने जा रहा है। अब महिलाएं बसों की स्टीयरिंग को अपने हाथों से घुमाएगी। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को मजबूत करते हुए परिवहन विभाग 50 नई पिंक बसें चलाने जा रहा है। इन बसों को चलाने के लिए इच्छुक महिलाओं को लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) और हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) का प्रशिक्षण दिया जाएगा और ट्रेनिंग के बाद उन्हें रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने पत्रकारों से कहा कि बिहार देश का पहला राज्य होगा, जहां सभी जिलों में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू किया जाएगा। इसके तहत गांवों से लेकर शहरों तक 500 चिन्हित स्थानों पर ओवरलोडिंग, रेड लाइट जंपिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों पर स्वचालित ई-चालान जारी किए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि पीएम ई-बस सेवा के तहत इस माह पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में 200 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इनका उद्घाटन करेंगे। फेज-II में और 400 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। साथ ही विभाग की ओर से पीपीपी मोड में 31 आधुनिक बस पड़ाव भी बनाए जाएंगे। इनमें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा समेत 31 शहरों को शामिल किया गया है। इन बस स्टॉपों में आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना बोर्ड, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, पार्किंग, कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मंत्री ने कहा कि आम नागरिकों को ई-चालान का भुगतान आसानी से करने के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) सेवा शुरू की जा रही है। इसके जरिए वाहन मालिक यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, क्यूआर कोड आदि के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने या नकद भुगतान की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

RECOMMENDED FOR YOU

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन को 26 फेरों के लिए बढ़ाया गया, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी; समय और मार्ग जानें

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-इस्लामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. फतुहा के रास्ते चलने वाली ट्रेन की कुल 26 फेरे बढ़ाये गये हैं.

The Media Times.Live News Desk
पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें
बिहार • Sep 29, 2026

पटना: 4 लाख म्यूटेशन आवेदन खारिज, 17,000 अभी भी लंबित; प्रत्येक उपखंड में मामलों की संख्या जानें

पटना जिले में नामांतरण, जमाबंदी अभिलेखों में सुधार और छूटी हुई जमाबंदी प्रविष्टियों को जोड़ने से संबंधित हजारों मामले लंबित हैं। ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने के बाद अब तक लगभग 11 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 4 लाख खारिज कर दिए गए हैं।

The Media Times.Live News Desk
पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल
बिहार • Sep 28, 2026

पटना में विरोध प्रदर्शन के दौरान बवाल, डाकबंगला चौराहे पर तनाव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल

पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों सहित वामपंथी संगठन और छात्र विभिन्न मांगों को लेकर पटना में एकत्र हुए

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube