Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

पटना के स्वास्थ्य केंद्रों में सीएस के आदेश की खुली अवहेलना, CCTV नहीं तो हादसों की जिम्मेदारी किसकी?

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 16 मई : जिला स्वास्थ्य समिति पटना के सख्त निर्देशों के बावजूद राजधानी के कई सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में अब तक CCTV कैमरे नहीं लगाए…

May 16, 2026
2 min read
पटना के स्वास्थ्य केंद्रों में सीएस के आदेश की खुली अवहेलना, CCTV नहीं तो हादसों की जिम्मेदारी किसकी?

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 16 मई : जिला स्वास्थ्य समिति पटना के सख्त निर्देशों के बावजूद राजधानी के कई सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में अब तक CCTV कैमरे नहीं लगाए गए हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सिविल सर्जन के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं?
7 मार्च 2026 को जारी पत्र में सिविल सर्जन डॉ. वाईपी मंडल ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि जिन संस्थानों में CCTV कैमरा नहीं होगा, वहां किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी की होगी। इसके बावजूद राजेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और गर्दनीबाग अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में मई का दूसरा सप्ताह बीत जाने के बाद भी कैमरे नहीं लगाए जा सके हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब स्वास्थ्य विभाग सुरक्षा और पारदर्शिता की बात करता है, तो फिर अस्पतालों में निगरानी व्यवस्था क्यों नहीं है? आखिर किस बात का इंतजार किया जा रहा है — किसी और बड़े हादसे का?
गौरतलब है कि 11 मार्च को गर्दनीबाग अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही की जांच के लिए CCTV फुटेज की मांग की थी, लेकिन अस्पताल में कैमरा ही नहीं था। उस समय अस्पताल प्रशासन को भारी किरकिरी झेलनी पड़ी थी। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं चेते।
सूत्र बताते हैं कि कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के निरीक्षण में कई स्वास्थ्य संस्थान CCTV मॉनिटरिंग सूची से ही गायब पाए गए। इसे लेकर सीएस ने नाराजगी जताई थी और तत्काल कैमरा लगाने का निर्देश दिया था। लेकिन विभागीय उदासीनता और अधिकारियों की मनमानी के कारण आदेश फाइलों तक सीमित होकर रह गया।
अब सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि भविष्य में किसी अस्पताल में मरीज की मौत, मारपीट, हंगामा या चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या स्वास्थ्य विभाग केवल पत्र जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है?
स्वास्थ्य विभाग के अंदरखाने में चर्चा है कि कई अधिकारी जानबूझकर आदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे रह जाएगी।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube