Ad
vv
LIVE
Thu, 20 Aug 2026
--°
Loading...
Bihar

सीएम के गमछा पॉलिटिक्स से सियासी तूफान, रोहिणी आचार्या का पलटवार, बोली – रंग और पहनावे को अपराध से जोड़ना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ

द मीडिया टाइम्स डेस्क पटना, 24 मई : बिहार की राजनीति में एक बार फिर गमछा पॉलिटिक्स को लेकर घमासान तेज हो गया है। पटना के ऊर्जा भवन में आयोजित…

May 24, 2026
2 min read
सीएम के गमछा पॉलिटिक्स से सियासी तूफान, रोहिणी आचार्या का पलटवार, बोली – रंग और पहनावे को अपराध से जोड़ना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ

Photo: The Media Times / Representative Image

T
The Media Times
The Media Times

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 24 मई : बिहार की राजनीति में एक बार फिर गमछा पॉलिटिक्स को लेकर घमासान तेज हो गया है। पटना के ऊर्जा भवन में आयोजित एआई समिट के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है। मुख्यमंत्री ने एआई तकनीक और निगरानी व्यवस्था का ज़िक्र करते हुए कहा कि राजधानी पटना में करीब चार हजार एआई कैमरे लगाए गए हैं और यदि एआई सिस्टम को यह निर्देश दिया जाए कि हरे गमछा पहनने वालों को पहचानना है, तो वह तुरंत उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई तक कर सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका इशारा किसी विशेष वर्ग या समुदाय की ओर नहीं था।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद विपक्ष हमलावर हो गया। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भगवा गमछा का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के नाम पर किसी रंग, पहचान या पहनावे को अपराध से जोड़ना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

रोहिणी आचार्या ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि राज्य में असली अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक विरोधियों को डराने और निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराध और माफिया को किसी एक रंग या पहचान से जोड़कर देखना गलत मानसिकता को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को पूर्वाग्रह से प्रेरित और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बिहार की जनता इस तरह की राजनीति का जवाब देगी।

इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर बहस और भी तेज हो गई है। समर्थक और विरोधी दोनों पक्ष लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे केवल राजनीतिक बयानबाज़ी बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़कर देख रहे हैं।वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री का बयान पूरी तरह तकनीक, सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर था और उसका उद्देश्य किसी समुदाय, दल या वर्ग को निशाना बनाना नहीं था। फिलहाल गमछा विवाद बिहार की राजनीति में नया सियासी मुद्दा बन चुका है और इसको लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच बयानों की जंग लगातार तेज होती जा रही है।

RECOMMENDED FOR YOU

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा-इस्लामपूर विशेष ट्रेन 26 फेऱ्यांनी वाढवली, 1 ऑक्टोबर ते 30 नोव्हेंबरपर्यंत धावेल; वेळ आणि मार्ग जाणून घ्या

दुर्गापूजा, दिवाळी आणि छठ दरम्यान प्रवाशांची वाढती गर्दी लक्षात घेता, रेल्वेने पाटणा-इस्लामपूर-पाटणा विशेष ट्रेनचा कालावधी वाढवला आहे. फतुहा मार्गे धावणाऱ्या ट्रेनच्या एकूण २६ फेऱ्या वाढवण्यात आल्या आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या
बिहार • Sep 29, 2026

पाटणा: 4 लाख म्युटेशन अर्ज फेटाळले, 17,000 अद्याप प्रलंबित; प्रत्येक उपविभागातील प्रकरणांची संख्या जाणून घ्या

पटना जिल्ह्यात फेरफार, जमाबंदीच्या नोंदी दुरुस्त करणे आणि वगळलेल्या जमाबंदी नोंदी जोडण्याशी संबंधित हजारो प्रकरणे प्रलंबित आहेत. ऑनलाइन प्रणाली सुरू झाल्यानंतर आतापर्यंत सुमारे 11 लाख अर्ज आले असून त्यापैकी सुमारे 4 लाख अर्ज नाकारण्यात आले आहेत.

The Media Times.Live News Desk
पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला
बिहार • Sep 28, 2026

पाटण्यात आंदोलनादरम्यान गोंधळ, डाक बंगला क्रॉसिंगवर तणाव; पोलिसांनी लाठीचार्ज आणि वॉटर कॅननचा वापर केला

पॅरामेडिकल आणि नर्सिंगच्या विद्यार्थ्यांसह डाव्या संघटना आणि विद्यार्थी विविध मागण्यांसाठी पाटण्यात एकत्र आले.

The Media Times.Live News Desk
Podcast

The Media Times Daily — a 10-minute audio brief.

Hosted by our senior editors, every weekday morning.

Listen now
Video

Explainers, ground reports and long-form documentaries.

Original programming produced by The Media Times.Live studios.

Watch on YouTube